महाराष्ट्र शिंदे ने मराठी विश्व सम्मेलन का किया उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई में मराठी विश्व सम्मेलन-2024 का उद्धाटन किया है। श्री शिंदे ने नवी मुंबई के सिडको प्रदर्शनी केंद्र में सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए देश की संस्कृति, परंपरा और इतिहास को बढ़ावा देने में मराठी भाषा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मराठी लोगों के साहस और संघर्ष को व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है, और यही वह आधार है जिस पर एक मराठी व्यक्ति बड़ा होता है।

