उज्जैन की घटना दुखद एवं निंदनीय, मुख्यमंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन जिले में भाजपा नेता रामनिवास और उनकी पत्नी की हत्या की घटना को दुखद और निंदनीय बताते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ यादव ने एक संदेश में इस घटना के पीड़ित परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल बना दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
![]() |
| Advt. |


