जौनपुर: दो वाहनों की टक्कर में चालक की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा जौनपुर। बख्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीहजहानिया भट्ठे के पास ट्रेलर व मैजिक में जोरदार भिडं़त हो गई। जिसके बाद चार पहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रेलर उल्टे दिशा में होकर पलट गई। बताते हैं कि शनिवार को सुबह करीब सात बजे घना कोहरा होने की वजह से जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर डीहजहानिया गांव के पास ट्रेलर व मैजिक मे जोरदार भिडं़त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बख्शा पुलिस मौके पर पहंुच गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक आशीष यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि मैजिक चालक मोहम्मद अकिल सुपुत्र अल्ताफ अहमद निवासी कटघरा मुट्ठीगंज प्रयागराज की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

