जौनपुर: दुकान में लगी आग से लाखो का सामान जलकर राख | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
करंजाकला जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की सिद्दीकपुर स्थित एक जलपान की दुकान में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारण से आग लगने के चलते दुकान में रखा करीबन 5 लाख का सामान जलकर राख हो गया। विष्णु गुप्ता ने जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सिद्धिकपुर गांव के समीप अपना जलपान की दुकान खोल रखा है। शुक्रवार की सुबह दुकान स्वामी विष्णु गुप्ता को फोन पर सूचना मिली की उनकी दुकान में भीषण आग लग गई है इसके बाद विष्णु गुप्ता ने फायर ब्रिागेड को फोन करके मदद मांगी थोड़ी देर में फायर ब्रिागेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक दुकान में रखे इनवर्टर,फ्रीजर समेत कई अन्य कीमती वस्तु जलकर राख हो गई विष्णु गुप्ता ने बताया कि आग लगने के कारण तकरीबन 5 लाख का नुकसान हुआ है।
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


