जौनपुर: लावारिश शव को कमेटी ने किया सुपुर्दे खाक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के हजरत भुंदरा शाह कब्रिास्तान पर लावारिस शव का इंतजामिया कमेटी के द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया। नगर कोतवाली द्वारा पोस्ट मार्टम के बाद प्राप्त शव कमेटी को मिला था जिसे सुपुर्दे खाक किया गया। उक्त शव के बारे मे पुलिस ने बताया था कि 72 घंटा पहले अटाला मस्जिद के निकट हिंदी भवन के पास से शव मिला था। पुलिस द्वारा मृतक की तलाशी लेने पर ऐसा कुछ भी नही प्राप्त हुआ जिससे उसके किसी वारिस तक पहुंचा जा सके। अखबार और टीवी पर सूचना देने पर भी जब कोई भी वारिस नहीं आया तो पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव कमेटी को सौंप दिया गया। गौरतलब हो कि कोविड काल से कमेटी कई शव मुस्लिम समुदाय का दफन करवा चुकी है। कमेटी के सदर रियाजुल हक ने बताया की अगर प्रशासन को कोई भी लावारिस लाश मुस्लिम समुदाय क ा मिलता है तो उस शव को उक्त टीम पूरे मुस्लिम रीति रिवाज से दफनाने का कार्य करती है। पुलिस प्रशासन ने बताया की किसी भी लावारिश लाश को 72 घंटे पहचान के लिए रखने के बाद उसको अंतिम संस्कार के लिए कमेटी को सौंप दिया जाता है। जनाजे की नमाज हाफिज माज़ हलीमी ने अदा कराई। इस मौके पर बख्तियार आलम, रिजवान,मास्टर मेराज,ताज मोहम्मद,आरिफ वसीउल्लाह, सद्दाम हुसैन,सलीमुल्ला चुन्ना, डॉ.मोइनुद्दीन,मास्टर खालिद का योगदान रहा। वहीं कांस्टेबल अवनीश यादव,हेड कांस्टेबल इस्तेखार अहमद आदि मौजूद रहे।
![]() |
| Ad |

