जौनपुर: प्रोजेक्टर के जरिए प्राण प्रतिष्ठा देख भाव विभोर हुए पिलखिनी गांव वासी व क्षेत्रवासी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अखंड रामायण के समापन के बाद अरविंद सिंह ने पत्नि संग की पूजा-अर्चना
प्राण प्रतिष्ठा का दिन स्वर्णिम अक्षरों में हुआ दर्ज:रमेश सिंह
जौनपुर। भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पूरे देशभर में उत्साह का माहौल रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में दीवाली भी मनाई गई। लोग अपने-अपने अराध्य देव के दशर््ान के लिए लालायित दिखे। मंगलवार को अपने आराध्य के दशर््ान के लिए लाखों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। माउंट लिट्रा जी स्कूल के डॉयरेक्टर, सुधाकर सिंह फाउण्डेशन महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. अरविंद सिंह ने 22 जनवरी सोमवार को पिलखिनी गांव में श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सीधा प्रसारण कराया। इस दौरान भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लाइव के जरिए देखकर उपस्थित लोग भाविभोर हो गये और जय श्रीराम के नारे से पूरा पंडाल गूंज उठा। डॉ. अरविंद सिंह ने सपत्नी अखंड रामायण सुना और भगवान श्रीराम की पूजा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के पश्चात हमारे बुजुर्गों का स्वप्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इसके लिए न जाने कितने लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दे दी।
आखिरकार वह दिन आ ही गया जब प्रभु श्रीराम अपनी जन्मभूमि पर विराजमान हो गए। 22 जनवरी का दिन देश ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज पूरे वि·ा में अयोध्या की चर्चा है। अयोध्या पहुंचने के लिए लोग देश के कोने-कोने से आ रहे हैं और प्रभु श्रीराम लला के दशर््ान करेगें। हम सभी लोगों के लिए यह गौरव का क्षण रहा। हम सब ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रदेशा अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि 22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया।
इस मौके पर टीडी इंटर कालेज के वरिष्ठ लिपिक दिनेश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, संघ के जिलाध्यक्ष तेरस यादव, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल सिंह, पूर्व जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलायक्ष अरूण सिंह, राजेश सिंह टोनी, बृजेश सिंह, ऋषि सिंह, डॉ.संजय सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, पत्रकार अजय शुक्ला, हिम्मत बहादुर सिंह, कैशियर विमलेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राहुल सिंह, चेतन सिंह, शिवम सिंह, कुंवर कार्तिकेय सिंह, डॉ. नीरज सिंह, अमन सिंह, समर्थ सिंह, राजवीर सिंह, देव सिंह उपस्थित रहे।

.jpeg)


