जौनपुर: आस्था व विश्वास के विजय का प्रतीक बना अयोध्या:चित्रसेन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। त्रिकौलिया गांव निवासी व भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देशवासियों की आस्था और विश्वास की विजय प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरु षोत्तम राम,भारत की आत्मा है। राम का चरित्र, राष्ट्र चरित्र है। प्रभु राम, देशवासियों के रोम रोम में बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सराहनीय प्रयासों के चलते देशवासियों का सपना साकार हो गया। अब से भारत का पुनर्जागरण का आरंभ हो चुका है। जिस दिन भारत का जन मानस यह समझ जाएगा कि राम भारत की आत्मा हैं उस दिन जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद आदि का अंत हो जाएगा। जिस प्रकार जन अनुरागी राम के लिए उनकी प्रजा की प्रसन्नता ही उनके शासन का मूल मंत्र था उसी प्रकार जिस दिन भारत के राजनैतिक, प्रशासनिक और सामाजिक शासकों को यह गूढ़ मंत्र समझ आ जाएगा उस दिन शासक और शासित के बीच का परस्पर संदेह समाप्त हो जाएगा। शासक स्वयं को केवल सेवा का एक माध्यम मानेगा और शासित का शासक के प्रति प्रेम बढ़ जाएगा। वही होगा असली राम-राज्य।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |


