नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। गोमती घाट उदयचंदपुर पर शव जलाने वाले राहुल कुमार ने पुलिस को सूचना दिया कि एक व्यक्ति अचेत अवस्था में घाट के पास मुंह के बल गिरा पड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक राम जन्म यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। तत्काल उसे उठाकर सीएचसी केराकत ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषत कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री यादव ने बताया कि घाट पर शव जलाने वाले राहुल कुमार ने अपने बयान में बताया कि उक्त अज्ञात व्यक्ति नशे की हालत में सायंकाल चार बजे मुर्दा घाट पर लड़खड़ाते हुए घूम रहा था। थोड़ी देर में मुंह के बल घाट के पास मोड़ पर सड़क के किनारे अचेता अवस्था में गिर कर पड़ा था। थाना प्रभारी ने कहा कीटनाशक दवा भी मृतक के पाकेट में थी। शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 |
Advt.
|
 |
विज्ञापन
|
 |
Ad
|