जौनपुर: अपर आयुक्त ने तहसील का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: अपर आयुक्त ने तहसील का किया निरीक्षण  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत जौनपुर। अपर आयुक्त न्यायिक प्रथम वाराणसी संदीप कुमार गुप्त ने शुक्रवार को स्थानीय तहसील का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर आयुक्त ने शासन में की गयी उस शिकायत की भी जांच किया जिसमें कहा गया था कि बगैर सुने मुकदमों का निस्तारण कर दिया जा रहा है। उसी शिकायत के मद्देनजर अपर आयुक्त श्री गुप्त ने तहसील  के सभी न्यायालयों एस डीएम  न्यायालय, एस डीएम  न्यायिक, तहसीलदार, तीनों नायब तहसीलदार के न्यायालयों  के निस्तारित पत्रावलियों का अवलोकन किया ,जिसमें निस्तारण आदेश सही पाये जाने पर अपनी संतुष्टि का इजहार करते हुए सभी अधिकारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने अधिकारियों से मुकदमों का निस्तारण दोनों पक्षो को सुनकर यथाशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया।इस अवसर  पर अपर आयुक्त श्री गुप्त ने11 लोगों को घरोनी प्रमाणपत्र दिया। साथ ही 10 लोगों को कंबल वितरण किया। दफा 67 की फाइलों के निस्तारण से भी संतुष्ट नजर आए। तहसील परिसर की साफ सफाई देख संतुष्ट नजर आए। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, एस डीएम न्यायिक पवन कुमार सिंह,तहसीलदार मूसा राम, नायब तहसीलदार हुसैनअहमद,अमित कुमार सरोज व वीरेंद्र कुमार यादव  एवं सभी न्यायालयों के पेशकार व स्टेनो भी उपस्थित रहे।

*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें