नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद जौनपुर। क्षेत्र के जगरनाथपट्टी स्थित दुर्गा खिदमत होमियोपैथिक एडवांस केयर सेंटर पर गुरु वार को डॉ मनोज सिंह ने 112 मरीजों को नि:शुल्क दवा दिया। इस मौके पर डॉ.मनोज सिंह ने कहा कि इस कैम्प का उद्देश्य गरीबों तथा जरूरतमंदों को जांच करने के बाद उनके जरूरत के हिसाब से दवा दी गयी। कैप्म में बुखार, सर्दी, गठिया, हड्डियों के दर्द सहित अन्य तरह के मरीज आये। कुछ मरीजों को आवश्यकता के हिसाब से जांच भी लिखी गयी। उन्होंने लोगों को ठंड के मौसम में विशेष एहतियात बरतने की भी सलाह दी। खासकर बच्चों व वृद्धों को अपनी सेहत की देखभाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस मौसम में ब्लड प्रेशर काफी बढ़ जाता है जिससे दिल की बीमारी, ब्रोन हैम्रेज का खतरा ज्यादा हो जाता है इसलिए लोगों को नियमित तौर पर ब्लड प्रेशर की जांच कराने की भी सलाह दी।
 |
| Ad |
 |
| Ad |
 |
Ad
|