जौनपुर: पुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रबंधक को सीसीटीवी दुरुस्त रखने का दिया निर्देश
जफराबाद जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित दो बैंकों पर गुरु वार को प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह अपने टीम के साथ बैंकों में पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलाकर बैंक में आने जाने वाले उपभोक्ताओं से पूछताछ किया तथा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से भी उनके बैंक में आने का कारण पूछा। उसके उपरांत शाखा प्रबंधक से मिलकर बैंक के सीसीटीवी को चुस्त दुरु स्त रखने का भी निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित स्टेट बैंक पर पहुंचे वहां पर बैंक में आए हुए उपभोक्ताओं से उन्होंने एक-एक करके जांच किया तथा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ किया। इसके बाद वह यूनियन बैंक में जांच पड़ताल करने पहुचे। जहां सीसीटीवी कैमरा कुछ गड़बड़ दिखा जिसमें स्क्रीन पर साफ नहीं दिख रहा था। जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक से बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को चुस्त दुरु स्त रखने का भी निर्देश दिया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सेवईनाला स्थित काशी ग्रामीण बैंक का भी निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बैंक की सुरक्षा व्यवस्था के तहत चेकिंग की गई है। स्टेट बैंक व यूनियन बैंक को जांच पड़ताल किया गया हालांकि कही कोई गड़बड़ी नही मिली। किसी व्यक्ति को संदिग्ध के रूप में हिरासत में नहीं लिया गया है।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


