BREAKING

जौनपुर: नहर का पानी बहने से सड़क धंसकर हुई खराब | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: नहर का पानी बहने से सड़क धंसकर हुई खराब  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नत्थनपुर-कबुलपुर मार्ग की हालत खस्ताहाल

सिरकोनी जौनपुर। क्षेत्र के नत्थनपुर-कबुलपुर  सड़क की दश एकदम खराब हो चुकी है। नहर लीक होने से जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया जिससे सड़के टूट गई ,वहीं टोलटैक्स बचाने के चक्कर मे बड़े वाहनों ने सड़क का बंटाधार कर दिया है। सड़क पर कई जानलेवा गड्ढे तथा कही कही दलदल हो चुका है। पिछले एक वर्ष से वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर हौज में टोलप्लाज़ा बनने के बाद से इस मार्ग पर ओवरलोडिंग तथा टोलटैक्स बचाने के लिए सैकड़ो बड़े वाहन चलते हैं। ज्ञात हो यह सड़क मोथहा पम्प नहर की पटरी पर बनी है। वर्ष 2018 में इसका चौड़ीकरण हुआ था। इस सड़क पर इस समय कबुलपुर मोड़ पर काफी बड़ा गड्ढा तथा कुछ दूर तक सड़क दलदल बन गयी है। उसके बाद जहां जहां नहर से किसानों की सिंचाई के लिए साइफन लगे है। वहाँ पर सड़क टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गयी है। वर्तमान में एक हफ्ते के अंदर चकिया गांव के पास साइफन टूट गया। अब वहां पर लगभग दो से ढाई फिट गहरा गड्ढा तथा दलदल हो गया है।शुक्रवार को यूनियन बैंक नेहरूनगर के शाखा प्रबंधक की कार ऊक्त गड्ढे में चली गयी।जिससे उनकी कार की चेसिस बैंड हो गयी। राजेपुर के सुरेंद्र यादव के कार का चैंबर रविवार को गड्ढे में टकराकर टूट गया। इसके अलावा प्रतिदिन बाइक व साइकिल सवार गिर कर चुटिहल हो रहे हैं। नहर विभाग के अधिशासी अभियंता हरीश कुमार व जेई संदीप मौर्य कुमार ने बताया कि बड़े वाहनों के आने जाने से साइफन टूट जा रहा है। उसे 2 दिन के अंदर ठीक करवा दिया जाएगा।

*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें