जौनपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किया गया जागरूक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ग्रामीणों को दिलाई गई संकल्प
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम सभा कुंदहा एवं शिवरिहा में विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा ग्रामीणों को जागरु क करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ब्लॉक से संबंधित सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों को बताया गया तथा टीवी के माध्यम से भी चल रही योजनाओं को ग्रामीणों ने सुना। मुख्य अतिथि नीरज दृवेदी ने सरकार की नीतियों एवं चल रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह द्वारा संकल्प दिलाते हुए भारत को 2047 तक विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना,गुलामी की मानिसकता को जड़ से उखाड़ फेंकना, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे, अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे जैसी बातों से शपथ दिलाया गया। जहां पर जॉइंट वीडियो देवराज पटेल, सचिव सौरभ सिंह, एडीओ आशिष मौर्य पंचायत सहायक निकिता यादव तथा क्षेत्र के गणमान्य कडेदीन यादव के साथ सभी विभाग के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। संचालन मोहन शुक्ला व प्रधान प्रमोद कुमार यादव ने आभार व्यक्त किया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



