BREAKING

जौनपुर: खेल के माध्यम से संवार सकते हैं भविष्य:गुलाम अली | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: खेल के माध्यम से संवार सकते हैं भविष्य:गुलाम अली  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पुरुष वर्ग में पूर्वांचल,महिला वर्ग में बिहार विजेता घोषित

जौनपुर। 14वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला/पुरु ष सॉफ्टबाल क्रिकेट चैंपियनिशप के  समापन पर शनिवार को मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ हम सब खेल के माध्यम से अपना भविष्य संवार सकते हैं जिसके लिए भारत सरकार युवाओं के प्रति लगातार प्रतिबद्ध है। फाइनल पुरु ष वर्ग का मैच उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के बीच 6 ओवर का खेला गया जिसमें  पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट को नुकसान पर 62 रन बनाए दूसरे छोर पर पूर्वांचल के अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए फरहान  ने 11 गेंद पर 29 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके अपनी टीम को विजई घोषित किया पूर्वांचल की टीम 8 विकेट से चैंपियनिशप का फाइनल मैच जीत गई पूर्वांचल टीम के बॉलर एवं 19 और हर्ष ने दो-दो विकेट लिए मैन ऑफ द मैच फरहान को मिला। फाइनल महिला वर्ग उड़ीसा बनाम बिहार के बीच खेला गया जिसमें बिहार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया उड़ीसा के टीम बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 28 रन ही बना पाई दूसरे छोर पर बिहार के बल्लेबाजों ने बिना किसी विकेट को गंवाए 10 विकेट से मैच को जीत गया बिहार की बल्लेबाज काजल ने 7 गेंद पर 19 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली अंकिता ने अपनी टीम को दो विकेट दिलाया मैन ऑफ द मैच बिहार की काजल को मिला। विजेता और उपविजेता टीमों को सांसद गुलाम अली खटाना के द्वारा ट्रॉफी दी गई। मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब महिला वर्ग बिहार की काजल एवं जम्मू एंड कश्मीर के पुरूष वर्ग में मोहम्मद शाहिद को मिला। वहीं सभी राज्यों के आए हुए कोचों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अरशद कमाल,डॉ जीवन यादव शिवकुमार गुप्ता,गणेश साहू, शोजब,शेख मोहम्मद शफी,फिरदौस अहद,नजीर अहमद,मेराजुद्दीन,भूपेंद्र नागपाल,पवन सिंह मदन सिंह राठौड़,मोहम्मद शाहिद,संजीव झा,शशि प्रताप,विजय कुमार रु पाश्री,वीनू डिसूजा,रागिनी सोनकर,मोहम्मद शफीक,अलंकार गौतम मौजूद रहे। संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। अंपायर के रूप में आकाश प्रजापति,धनेश जायसवाल रहे। स्कोरर कंचन पटेल,प्रिया गरवाल,सबा रशीद रहीं।

*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें