जौनपुर: जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटते ही अमन चैन है कायम:गुलाम अली | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सांसद बोले हमारी तहज़ीब ही हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी है ताकत
पत्थर की जगह युवाओं के हाथों में है तिरंगा
जौनपुर। जम्मू-कश्मीर से भाजपा के राज्य सभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश के सभी चारो मठो के पीठाधी·ार द्वारा उठाए गए सवाल पर जबाव देते हुए कहा कि भारत की संस्कृति बहुत गहरी है। अयोध्या एक पवित्र स्थान है। दुनियां में कोई भी ऐसा नहीं है जहां उतार चढ़ाव नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की एक पहचान है भाजपा सभी की सुनती है। हमारी तहजीब ही हमारी ताकत है इसलिए तो हम सबसे बड़े लोकतंत्र बने हुए है। वे जम्मू-कश्मीर से सीधे जिले में पहुंचने के पश्चात मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। राज्य सभा सदस्य श्री खटाना ने कहा भगवान राम मंदिर के निर्माण का वेलकम मुसलमान भी कर रहा है और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुस्लिम को भी आना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी सभी पंथो का आदर करती है। कश्मीर से धारा 370 समाप्त किए जाने के बाद अब जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन है आम कश्मीरी को उसका लाभ मिल रहा है। सभी को उसका हक मिल रहा है। गरीब का बच्चा भी स्कूल जा कर शिक्षा ग्रहण कर रहा है अब वह पत्थर बाज नहीं है। प्रधानमंत्री का सभी के प्रति समान दृष्टिकोण है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री सभी जम्मू-कश्मीर वालो की चिन्ता करते है। आज जम्मू-कश्मीर का हर नागरिक अमन चैन महसूस कर रहा है। चुनाव के सवाल पर दो टूक कहा कि सभी चुनाव जल्द ही कराये जायेगे। क्योंकि लोकतंत्र ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इस ताकत को तोड़ने के लिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान हमेशा परेशान रहता है। आज कश्मीरियों ने ये बात साबित कर दिया है कि अब भारत के संविधान से ही देश चलेगा और जम्मू कश्मीर का युवा तिरंगा लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार पीडि़त परिवारो को पांच पांच लाख रु पए का मुआवजा राशि दिया है। भाजपा सर्वे कराके सभी के लिए आरक्षण लाई है। केन्द्र की सरकार जम्मू-कश्मीर के बेहतरी के लिए लगातार चिन्ता कर रही है। पाकिस्तान की हरकतो के सवाल पर कहा कि पाक को आजादी मिली है उसे ठेकेदारी छोड़कर अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान, डॉ.जीवन यादव, मो.अरशद, मो.अब्बास, शाहिद, शहनवाज सहित कर्मचारी एवं शिक्षक गण मौजूद रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



