जौनपुर: चेयरमैन ने तीन दिवसीय मकर संक्रान्ति मेले का किया शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
डूडा द्वारा गठित समूह की महिलाओं द्वारा लगाया गया स्टाल
जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में शनिवार को डूडा विभाग एवं नगरपालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय मकर संक्रमित मेले का आयोजन टाउन हाल के मैदान में किया गया। मेले का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मनोरमा मौर्या द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य डूडा द्वारा तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है एवं रेहड़ी, पटरी, ठेला, खुमचा लगाकर अपना व परिजनो का जीविकोपार्जन करने वाले वेण्डरों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत लाभान्वित कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों द्वारा लगाये के स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की गई। इसके पूर्व कर अधीक्षक एवं केएनए ने अतिथियों का स्वागत किया और मेला आयोजन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता रामसूरत मौर्य ने एवं संचालन सलमान द्वारा किया गया। इस अवसर पर डूडा विभाग के शहर मिशन प्रबंधक जितेन्द्र सिंह, संदीप चौधरी, केएनए रीता रानी, कर अधीक्षक अंजू राय सहित नगर पालिका के टीसी,आरआई, विभिन्न विभागों के कर्मचारी स्टाफ उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


