जौनपुर: पीयू ने अभ्यर्थियों को 15 जनवरी तक का दिया मौका | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अनुत्तीर्ण अभ्यर्थि बैक पेपर के लिए कर सकते हैं आवेदन
करंजाकला जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रम डीफार्मा, बीफार्मा, एमबीए, एमसीए, बीटेक और एलएलबी के अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी ऑनलाइन बैक पेपर परीक्षा फॉर्म 15 जनवरी तक भर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह ने बताया कि ऐसे छात्र-छात्राएं जो डीफार्मा ,बीफार्मा, एमबीए, एमसीए, बीटेक और एलएलबी के अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी है। उनके लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्पेशल बैक परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया है इसके लिए वे 15 जनवरी तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर संबंधित छात्र-छात्राओं को बैक पेपर के लिए परीक्षा फॉर्म भरना होगा परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी वि·ाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है संबंधित छात्र-छात्राएं वि·ाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं और परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


