नया सवेरा नेटवर्क
तेजी बाजार जौनपुर। क्षेत्र के सवंसा हनुमान मंदिर के प्रांगण में चल रही पांच दिवसीय लोक कल्याणर्थ संगीतमय श्री राम कथा के तीसरे दिन बुधवार को वाराणसी से आये कथा व्यास नीरजानंद शास्त्री द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी का विवाह बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाया गया। कथा के दौरान उन्होंने कहा की जो भगवान के चरणों में झुक जाएगा उसे किसी के सामने झुकना नहीं पड़ेगा। भगवान श्री रामचंद्र जी के विवाह का उत्सव से पूरा पंडाल गुंजमान हो उठा दूसरे कथा व्यास श्रीधाम वृंदावन से आये शिवम जी महराज द्वारा श्री राम कथा सुनाई गई। कथा के दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी उपस्थित रहे। कथा के अंत में ब्लॉक प्रमुख पति एवं भाजपा नेता विनय सिंह द्वारा भगवान की आरती की गई तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष महराजगंज यादवेंद्र प्रताप सिंह लवकुश द्वारा सभी अतिथिगणों एवं कथा प्रेमियों का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। कथा व्यास नीरजानंद शास्त्री द्वारा अमित पाण्डेय एवं कुलदीप वि·ाकर्मा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि कथा संचालन मंदिर पुजारी पं. श्याम शंकर उपाध्याय द्वारा किया गया। इस मौके पर कथा व्यास पं. लालजी उपाध्याय, राजकुमार पांडे, उदय पाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, लालमणि पांडे, भोला सेठ, अतुल तिवारी, सूरज सिंह, सिद्धार्थ सिंह, वैभव सिंह, अमरपाल तिवारी, सुरजीत सिंह के साथ क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
 |
AD
|
 |
Ad |
 |
AD
|