जौनपुर: गांधी स्मारक पीजी कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला,जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर में दिनांक 25 जनवरी 2024 को प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मतदाता दिवस मनाया गया । इस अवसर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का राष्ट्र के नवमतदाताओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया । संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में बढ़ रही तकनीकी क्रांति व विकास के प्रति नवमतदाताओं को जागरूक होना है और इसमें भागीदारी करना है। मतदाता दिवस पर प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई । संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया । मतदान के प्रति जागरूक करते हुए प्रोफेसर पांडेय ने कहा कि राष्ट्रोत्थान के लिए विवेक के साथ मत का दान करना चाहिए । संगोष्ठी का संचालन डॉ अवधेश कुमार मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने किया । इस अवसर पर प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, विष्णुकांत त्रिपाठी, नीलम सिंह व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |


