BREAKING

जौनपुर: श्रृंगार महोत्सव के तीसरे दिन भक्तिमय देवी गीतों की हुई प्रस्तुती | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: श्रृंगार महोत्सव के तीसरे दिन भक्तिमय देवी गीतों की हुई प्रस्तुती  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अजय सावरा प्रयाग राज  की झाकी देख भाव विभोर हुए दर्शक 

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में चल रहे श्रृंगार महोत्सव के तीसरे दिन शाम 6 बजे आयोजक आशीष माली द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री  खेल एवम युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव व मन्दिर महंत विवेकानंद पंडा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मंत्री जी ने कहा कि राम राज्य आ गया है राम अयोध्या में विराजमान हो गए है राम के नाम से ही जनमानस का कल्याण होगा। कार्यक्रम की प्रस्तुति गणेश वंदना के साथ गायक, अजय सावरा प्रायगाराज की आकर्षण झाकी ,ऐसे है मेरे राम ,, भजन गायन में प्रस्तुति देते हुए मल्टी स्टार भरत श्याम पंडा ने आवा चला पूज आई शीतला भवानी वाराणसी से पधारे अमरेश शुक्ला ने राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी ,,, लखनऊ से पधारे गायक अंगद राम ओझा ने कवने बनवा बोलेली कोइलिया आस्था शुक्ला, अंजली उर्वशी,राधा मिश्रा , इन सभी कलाकारों ने पंडाल में बैठे सभी दर्शक को भजन ,गायन  कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति देख झूम उठे लोग।आए हुए सभी गायक, झाकी कलाकारो की शानदार प्रस्तुति देख पंडाल में बैठे सभी दर्शक भाव विभोर हो गए।कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा माली, हर्षित ने किया।


आए हुए सभी अतिथियों कलाकारों  का स्वागत इस  कार्यक्रम के आयोजक आशीष माली ने माल्यार्पण कर मां शीतला की स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर उपस्थित मन्दिर महंत विवेकानंद पंडा, पण्डित सीता राम नाम शरण जी महाराज,नगर पालिका अध्यक्ष पति रामसूरत मौर्य,अरुण पंडा ( टप्पू) चन्द्र चन्द्र देव पंडा, विकास पंडा,मोनी पंडा ,सौरभ पंडा, विजय पंडा,जयनारायण पंडा , राजेश पंडा , भरत श्याम पंडा, प्रदीप तिवारी, राधारमण तिवारी,गौरव तिवारी,मनोज माली,अमित माली, किन्नर पायल, आनंद यादव, स्वामी अंकुर पाठक, कमला प्रसाद मिश्रा, अमर जौहरी ,सूरज सेठ,श्याम लाल माली,मनीष साहू रविन्द्र सिंह, सिद्धू मोदनवाल, समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

*Happy New Year 2024 : आप सभी जनपद वासियों को डॉ. अभय प्रताप सिंह  एवं  डॉ. सुष्मिता सिंह की तरफ से  नव वर्ष  की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें