जौनपुर: शीतला चौकियां धाम: श्रृंगार महोत्सव के तीसरे दिन भक्तो का उमड़ा जनसैलाब | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हवन पूजन के पश्चात त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव का समापन
बिपिन सैनी,
जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में चल रहे त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव के तीसरे दिन प्रातः काल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मातारानी जी का भव्य श्रृंगार कर 56 भोग लगाकर मंदिर महंत विवेकानंद पंडा ने आरती पूजन किया गया। मन्दिर प्रांगण में आचार्यों ब्राम्हणों द्वारा हवन पूजन कर वैदिक मंत्रोच्चारण से दुर्गा सप्तशती पाठ परायण कर समापन किया गया। हवन पूजन मातारानी जी के जय जयकारों से मन्दिर परिषद छेत्र का सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया। श्रृंगार महोत्सव का अंतिम दिन व पूर्णिमा होने के कारण भक्तो की भारी भीड़ मातारानी जी के दर्शन पूजन के लगी रही कतार में खड़े होकर भक्तजन बारी बारी से दर्शन दर्शन पूजन करते हुए नज़र आए।मुख्य आचार्य अजय मिश्रा के नेतृत्व में उनके सहयोगी आचार्य प. निशांत पांडेय,प्रवेश मिश्रा,अजय मिश्रा ,शुशीलधर द्रिवेदी, अमित देव पांडेय, मुख्य यजमान पण्डित सीता राम नाम शरण जी महाराज व ब्राम्हण परिवार के तत्वाधान में मन्दिर परिषद में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ परायण हवन पूजन कर समापन किया गया।वही मन्दिर के बगल में स्थित काल भैरव नाथ मन्दिर,काली मंदिर में श्रृंगार महोत्सव में सजाया गया है जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित, अंबिका त्रिपाठी, हनुमान त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, मन्दिर पुरोहत महंत विनय त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, प्रवेश त्रिपाठी,नितेश त्रिपाठी, सोले त्रिपाठी,सतीश त्रिपाठी,राधारमण त्रिपाठी, गाैरव त्रिपाठी,प्रवीण त्रिपाठी, कौशल दुबे समेत पुरोहित परिवार के लोग मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |
.jpeg)



