जौनपुर: जबरदस्ती फसल काटने के आरोप में सात पर मुकदमा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। लवायन गांव में बिसवारा पूर्व लगभग पांच विस्वा भूमि में तैयार धान की फसल जबरन काटकर उठा ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित सात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी पुष्कर नाथ त्रिपाठी का आरोप है कि उनका गांव के ही नंदलाल चौरसिया से चल रहा भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त भूमि से इतर उन्होंने अपनी चक में धान की फसल लगाई थी। इसी रंजिश को लेकर मनबढ़ नंदलाल, महेंद्र, शिवपूजन,लालजी, रमाकांत,नीलू और गीता बीते 22 दिसंबर को लाठी डंडा के बल पर उसकी तैयार फसल काटकर उठा ले गए।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

