नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। क्षेत्र के त्रिकौलिया गांव निवासी व मुम्बई के उद्योगपति चित्रसेन सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। श्री सिंह से फोन पर हुई वार्ता के क्रम में उन्होंने इस महत्वपूर्ण पद के लिए मुंबई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकूले, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय व प्रदेश प्रभारी पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। समाजसेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले श्री सिंह तरु ण कला संगम संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष पद पर रहकर निरंतर गरीबी,बीमार व मजलूमों की सेवा करते रहे। साथ ही साथ वे राजनैतिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है,उसका अनुपालन पूरे मनोयोग से करूंगा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अबकी बार 4 सौ के पार रहेगी भाजपा। कार्यकर्ता जन जन तक पहुंच अब तक कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश के साथ साथ विदेशों में भारत के वि·ागुरु बनने का डंका बज रहा है। देश ही नहीं वै·िाक स्तर पर बढ़ती लोकप्रियता से यहां विपक्षी भयभीत होकर संगठन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे एक समर्पित सिपाही की तरह स्वीकार कर जनता की सेवा में समर्पित रहूंगा।
 |
Advt.
|
 |
विज्ञापन
|
 |
Ad
|