जौनपुर: खिचड़ी भोज में वानर सेना ने लिया हिस्सा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। नगर के दीदारगंज मार्ग पर सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल और वानर सेना ने रविवार को संयुक्त रूप से खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में नगर के अलावा अन्य जनपद से आये लोगों ने भी भोज का लुत्फ़ उठाया। आयोजक वानर सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य असहाय और जरूरतमंदों को सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा मदद पहुचाना है। जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरा जा सके। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रिंसिपल विनोद कुमार यादव, साधू यादव, भीम यादव प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव, सूरज सिंह, उमेश सिंह सुड्डू, अभिषेक अस्थाना, दीपक मौर्य, रविकांत पटवा, प्रमोद, श्याम लाल, लालमन, राहुल, अतुल सिंह, गौरव सिंह, वीरेंद्र राव समेत अन्य लोग शामिल रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| विज्ञापन |



