जौनपुर: चार के विरूद्ध दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। पिलकिछा गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को हुई मारपीट में दलित पक्ष से महिला सहित चार लोग घायल हो गए। जिनका उपचार सीएचसी पर किया गया। घायल की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। गांव निवासी दलित सुनीता देवी का आरोप है कि पड़ोसी गुल्लू बिंद, हीरालाल,अच्छेलाल और कल्लू उसकी आबादी की भूमि में जबरन मिट्टी पाटकर अवैध कब्जा जमा रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने पीडि़त सुनीता, बुद्धिराम, राहुल और रोहित को पीटकर घायल कर दिए। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ एससीएसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
![]() |
| Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

