BREAKING

जौनपुर: संस्था का उद्देश्य असहाय व गरीबों की मदद करना: धर्मेंद्र सेठ | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: संस्था का उद्देश्य असहाय व गरीबों की मदद करना: धर्मेंद्र सेठ  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लायंस क्लब क्षितिज ने गरीबों में बांटा लाई,गुड़,तिलवा व पतंग

जौनपुर। सेवा कार्यो में अग्रणी संस्था लायंस क्लब क्षितिज ने शहर के कई हिस्सों में घूम-घूम कर स्नान दान के पवित्र पर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर असहाय जरूरतमंद गरीबों को लाई, गुड़, तिल व बच्चों में पतंग का वितरण किया। सर्वप्रथम लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ व उनकी पूरी टीम ने चाचकपुर, सिपाह मुसहर बस्ती में करीब 200 लोगों को लाई गुड़ तिल के पैकेट व बच्चों को पतंग बांटकर समाज को एक नेक कार्य करने की सीख दी। इस अवसर पर ज़ोन चेयरपर्सन विष्णू सहाय ने कहा हमारी संस्था सदैव इस बस्ती में आती रहती है और यह ऐसी बस्ती है जहां तक सरकार भी मदद नहीं पहुंचा पाती लेकिन हमारी संस्था चाहे लाकडाउन की विषम परिस्थितियां रही हो उस समय से लेकर आज तक जो भी संभव मदद हो सकती है हमारी संस्था सदैव इस प्रकार के कार्य करती रहती है। इसके उपरांत सद्भावना पुल पर करीब 100 पैकेट अन्न के वितरित किए गए। इस अवसर पर धर्मेन्द्र सेठ ने कहा हमारी संस्था का उद्देश्य ही है गरीबों व असहायों की मदद करना उसी क्रम में हमारी संस्था समाज के निम्न वर्ग तक अपनी मदद पहुंचाने का कार्य करती है। इसके उपरांत लगभग 100 पैकेट लाई, गुण, तिल आदि के नखास के बगल में असहाय लोगों में लायंस क्लब क्षितिज के पूर्व अध्यक्ष जय कृष्ण साहू जैकी व कार्यक्रम संयोजक वैभव श्रीवास्तव की उपस्थिति में वितरित किया गया। इस नेक कार्य में लायंस क्लब क्षितिज के पदाधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,जगन्नाथ मोदनवाल, संजय जयसवाल, नीरज सिंह, हसन  अब्बास, कौशल त्रिपाठी, अतुल चतुर्वदी, राम अचल मौर्य आदि  लोगों ने अपना भरपूर सहयोग दिया। इस कार्यक्रम की सफलता हेतु कार्यक्रम संयोजक वैभव श्रीवास्तव  ने सभी का आभार व्यक्त किया व आगे भी इसी ढंग के सेवा कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें