BREAKING

जौनपुर: कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान संग दो को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान संग दो को किया गिरफ्तार  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बाइक व आभूषण सहित नगदी किया बरामद

जौनपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने रविवार को चोरी के समान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, आभूषण सहित नगदी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरु द्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय के राजा साहब फाटक के पास से दो चोर मोहम्मद मोनू उर्फ  दिलशाद पुत्र स्व. मोहम्मद सगीर उर्फ  शगीर निवासी धरनीधरपुर (नूर खां कुआ) थाना कोतवाली हाल पता रशीदाबाद थाना लाइन बाजार व मोहम्मद असीम पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी धरनीधरपुर (नूर खां कुआ) थाना कोतवाली के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 373/23 धारा 457/380/411, मुकदमा अपराध संख्या 356/23 धारा 457/380 व मुकदमा अपराध संख्या 13/24 धारा 379 के तहत पंजीकृत कर चोरी गयी मोटर साईकिल व अन्य समान के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। 

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें