BREAKING

जौनपुर: एआईएमआईएम प्रदेश की 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव: इमरान | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: एआईएमआईएम प्रदेश की 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव: इमरान  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जिलाध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक

जौनपुर। एआईएमआईएम प्रदेश की 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसके लिए शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जनपद की दोनो लोकसभा सीट पर तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। उक्त बाते एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने मछलीशहर कैम्प कार्यालय पर मछलीशहर व मुंगराबादशाहपुर विधानसभा की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में विशाल सभा कर चुनाव का आगाज किया जाएगा। 25 जनवरी से समस्त इकाई के पदाधिकारी पार्टी कार्यकर्ता जन संपर्क करते हुए सदस्यता अभियान चलाएंगे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आम कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया। जिला सचिव बबलु राइन व जिला संयुक्त सचिव डाक्टर मकसूद ने संयुक्त रूप से कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में जनपद की दोनो सीट पर मजबूत विकल्प साबित होगी। बैठक में मुख्य रूप से जिला संयुक्त सचिव मोहम्मद अकरम,सुनील सरोज,जिला कार्यकरिणी सदस्य/सभासद फराज सिद्दीकी, मुंगराबादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष शाह आलम,मछलीशहर नगर अध्यक्ष तौसीफ अंसारी,वीरेंद्र कुमार पाल,अमर बहादुर पटेल,शाहिद अंसारी,मिर्जा शानू,अकरम अली अंसारी,एकरामुल हक,सोनू,शम्स तबरेज सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें