जौनपुर: मोथहां गांव पहुंच कैबिनेट मंत्री ने जानी समस्याएं | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पार्टी के जिला महासचिव के आवास पर की मुलाकात
सिरकोनी जौनपुर। क्षेत्र के मोथहा गांव में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद जिला सचिव जेपी निषाद के आवास पर रविवार को पहुंचकर गांव की समस्याओं से रूबरू हुए। कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद मोथहा गांव में पार्टी के पदाधिकारी के यहाँ पहुंचे। वहां पर पहले से उपस्थित ग्रामीणों से एक एक कर रूबरू हुए और गांव की समस्याओं को जाना। समस्याओं में लोगों ने सड़क, स्वास्थ्य के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य के अस्पताल में हाईटेक व्यवस्था के लिए ग्रामीणों ने मांग किया। कैबिनेट मंत्री ने आ·ाासन दिया कि इस क्षेत्र के लिए जो भी ग्रामीणों की मांग है उसके प्रति हम समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि हम आ·ाासन देते हैं कि इस कार्य को जल्द से जल्द किया जाएगा। इस अवसर पर राजेश निषाद,लौटूराम,द्रौपदी देवी,न्यासा देवी,प्रमिला देवी,नीतू निषाद,संदीप निषाद, जिलेदार, वि·ाजीत सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |