BREAKING

जौनपुर: नदवतुल उलमा के पूर्व कुलपति की स्मृति में हुआ कंबल वितरण | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: नदवतुल उलमा के पूर्व कुलपति की स्मृति में हुआ कंबल वितरण  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कम्बल पाकर 250 असहाय लोगों के खिले चेहरे

जौनपुर। नगर के बल्लौच टोला में रविवार को सेंट जोसेफ ग्रुप आफ स्कूल्स की तरफ से नदवतुल उलमा इस्लामिक वि·िाद्यालय के पूर्व कुलपति मौलाना अबुल इरफान खान नदवी की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रोफेसर आर एन त्रिपाठी ने भी अपनी मौजूद रहे। ठंड को देखते हुए शहर के गरीब और असहाय लोगों में लगभग 250 कंबल वितरित किये गये। कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर नोमान खान ने बताया कि पिछले 6 सालों ठंड के मौसम में धर्म और जाति से ऊपर उठ कर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन मौलाना अबुल इरफान खान नदवी एजुकेशनल सोसायटी की तरफ से किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पिता मौलाना अबुल इरफान खान नदवी ने निरंतर 42 सालों तक नदवतुल उलमा में अपनी सेवाएं दीं इसी के साथ साथ देश और प्रदेश की अलग अलग संस्थाओं सदस्य और चेयरमैन रहे,जिले अलग अलग क्षेत्रों में संचालित सेंट जोसेफ ग्रुप आफ स्कूल्स भी इसी संस्था के तहत चलाए जा रहे हैं।मुख्य अतिथि प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी ने कहा कि सभी धर्म इंसानियत की सेवा का संदेश देने के साथ साथ सबको बराबरी के साथ जीने का संदेश देते हैं,इसलिए हमें समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते रहना चाहिए। मौलाना अबुल इरफान खान नदवी की स्मृति में पिछले 6 सालों से ठंड के मौसम में कंबल वितरण किया जा रहा,यह एक सराहनीय कार्य है जिसके माध्यम से आने वाली पीढ़ी को समाज सेवा करने की प्रेणा मिलती है। निखिलेश सिंह ने डॉ. नोमान खान के साथ साथ स्थानीय सभासद अबूजर की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं देखता हूं कि यह लोग शहर भर में जमीन पर उतर कर गरीब और जरूरतमंदों को ढूंढ ढूंढ कर उनकी मदद करते हैं नई पीढ़ी को इन लोगों से सीखने की आवश्यकता है। इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मौलाना अनवार कासमी,नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या,अंजू पाठक,सिपाह चौकी इंचार्ज स्नेहा राय,अबरार खान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,वसीम अहमद,मोहम्मद बेलाल,डॉ अबू अकरम क़ासमी,डॉ.सैय्यद क़मर अब्बास,फैसल यासीन, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन आसिफ एडवोकेट ने किया।

*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें