BREAKING

जौनपुर: श्रीराम की शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: श्रीराम की शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

हर घर अक्षत महाअभियान के तहत निकाली गई शोभायात्रा

सिकरारा जौनपुर।  हर घर क्षअत महाअभियान कार्यकम के तहत रविवार को प्रभू श्रीराम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। खानापट्टी स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से सिकरारा चौराहा होते हुए गुलजारगंज बाजार स्थित रामलीला मैदान प्रांगण में रामरथ पहुंचकर समापन हुआ। अपने उदबोधन सिकरारा खंड के सह खंड संघ चालक  ओमकार ने कहा की श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को अयोध्या धाम पर होना सुनिश्चित है। इस शुभ एवं ऐतिहासिक अवसर पर सभी हिन्दू परिवारों में दीपोत्सव जैसा महोत्सव किया जाए साथ ही साथ दिन में 11 बजे से 1 बजे तक प्रत्येक गांव में स्थित मंदिरों को सजाते हुए। सुंदरकांड,हनुमान चालीसा आदि मंत्रो का जाप किया जाए उन्होंने कहा कि यह शुभ अवसर  हिन्दुओं के लिए पांच सौ वर्षों के लम्बे संघर्षों के बाद मिला है।राम इस राष्ट्र की आत्मा है। जैसे बिना आत्मा के शरीर निष्प्राण हो जाता है,ठीक उसी प्रकार राम बिना राष्ट्र अधूरा है। यह शोभा यात्रा वि·ा हिन्दू परिषद के तत्वाधान में निकाली गई। वि·ा हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी सिंह,डॉ देवी प्रसाद सिंह, अरविंद सिंह,जितेंद्र उपाध्याय,विनोद सिंह, शिवानन्द सिंह पप्पू,शैलेन्द्र सिंह राजू, बजरंग दल संयोजक शिवम अग्रहरी,राष्वेंद्र जितेंद्र सिंह राजू यादव,मुन्ना वि·ाकर्मा,आनंद,विनय विनोद,संजय शुक्ल,अभय,शुशील अजयमिश्र,विध्यवाशिनी,सुधाकर उपाध्याय,पंकज,अंकित सिंह,अरविंद,राजबहादुर आदि सक्रिय रहे।

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें