BREAKING

जौनपुर: कोहरा व ठंड के बीच ठिठुरते हुए बच्चे गये स्कूल | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: कोहरा व ठंड के बीच ठिठुरते हुए बच्चे गये स्कूल  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मंगलवार को स्कूल बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश के बाद पहली बार खुल गये लेकिन सुबह कुहरे की चादर तनी रही और सर्द हवाओं के बीच गलन का दौर जारी रहा बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। जनवरी महीने में परिषदीय और निजी विद्यालय पहली बार बच्चों के लिए खोले गए किंतु ठंड और गलन के चलते विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम ही रही। बीते 29 दिसंबर से ही भीषण ठंड के चलते सभी विद्यालयों में आठवीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों का अवकाश चल रहा था। कुहरे के कारण सड़कों पर वाहन लाइट जलाते हुए चल रहे थे। कोहरे के कारण पेड़ों के नीचे की सड़क पानी टपकने के कारण गीली हो गई थी। सुबह से ही गलन के चलते लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास सूर्य के दशर््ान हुए लेकिन इस हल्की धूप का गलन पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा शाम होते ही गलन पुन: बढ़ गई।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें