जौनपुर: मिर्च मसाला होटल ने दिनभर नि:शुल्क चाय बिस्कुट बांटे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मिर्च मसाला होटल ने सोमवार को दिनभर अपने होटल के सामने स्टॉल लगाकर नि:शुल्क चाय व बिस्कुट आम जनता को उपलब्ध कराया। इस मौके पर होटल के संचालक डॉ.अजय सिंह ने कहा कि पांच सौ वर्ष बीत जाने के बाद अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को देखने को मिला। यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रभु राम को अयोध्या धाम में भव्य कार्यक्रमों के बीच स्थापित होते हुए देखा। इस मौके पर होटल के सभी कर्मचारी आने वाले आगंतुकों को चाय बिस्कुट बड़े ही लगन से उपलब्ध कराते रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
| AD |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


