BREAKING

जौनपुर: दबंगों के हमले में घायल की उपचार के दौरान मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जमीन के विवाद में दबंगों ने मारकर किया था घायल

रामपुर जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंधौना गांव स्थित राजापुर गांव जाने वाले रास्ते पर रविवार की अपराह्न दो लोगों द्वारा जमीन के विवाद में पिटाई किए जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर कर्रवाई शुरू कर दिया था। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सोरहा फत्तनपुर निवासी शिव शंकर यादव रविवार की अपराह्न गैस सिलेंडर लेने गए हुए थे। अपराह्न तीन बजे लौटते राजापुर गांव में स्थित पालटेक्निक कॉलेज के सामने रास्ते से अपने घर जा रहे थे। पीडि़त परिजनों के तहरीर के अनुसार बताया जाता है कि सोरहा गांव निवासी संतोष यादव एवं रामदुलार यादव ने उसकी जमकर पिटाई कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। परिजनों ने तत्काल सूचना थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह को घटना की जानकारी दिया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी रामपुर भिजवाया जहां से परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए। इधर पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए सोरहा गांव के ग्राम प्रधान श्रीराम यादव के भतीजे संतोष यादव एवं एक अन्य व्यक्ति रामदुलार यादव को गिरफ्तार कर थाने ले आई। भोर में ही इलाज के दौरान शिवशंकर यादव की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस दोनों गिरफ्तार लोगों पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। गौरतलब हो कि संतोष यादव, मृतक शिव शंकर यादव के बीच बीते कई वर्षों से जमीन का विवाद चला आ रहा है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रविवार की अपराह्न मारपीट हुई थी, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर करवाई किया गया था। देर रात घायल की मौत होने का समाचार मिला है।

*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें