जौनपुर: चेयरमैन की सास का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रचना सिंह की सास उषा देवी (80) का सोमवार शाम उनके आवास पर निधन हो गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष स्व. जितेंद्र सिंह की पत्नी उषा देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन का समाचार सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। नगर पालिका अध्यक्ष के निवास पर सभासदों और उनके शुभचिंतकों का तांता लग गया। भारी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचने लगे।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent