BREAKING

जौनपुर: डीएम ने निष्पक्ष मतदान की दिलाई शपथ | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: डीएम ने निष्पक्ष मतदान की दिलाई शपथ  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ कार्यक्रम

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्पक्ष मतदान कराने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसीक्रम में विकास भवन के सभागार में जिला विकास अधिकारी वीके यादव, पीडी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम क्षअयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, स्वीप कॉर्डिनेटर मो.मुस्तफा सहित संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*Happy Republic Day : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें