जौनपुर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सखैला में मंगलवार को देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों के अनुसार उसने फांसी लगा ली। देर रात उसके मायका पलटूपुर थाना बरसठी से पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। सखैला निवासी संतोष सोनकर की पत्नी पिंकी सोनकर 30 वर्ष मंगलवार को देर शाम खाना खाकर अपने कमरे में चली गयी। कुछ देर बाद परिजन देखे की वह रस्सी के सहारे फांसी लगा ली है। मृतका की शादी छह साल पहले हुई थी। तीन बच्चे भी हैं। इस संबंध में एसओ चंदन राय का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मायके वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


