जौनपुर: यूपी दिवस पर लगी प्रदर्शनी का डीएम ने किया उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाया गया स्टॉल
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को यूपी दिवस धूमधाम से मनाया गया और कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदशर््ानी लगाई गई जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी द्वारा कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाई गई प्रदशर््ानी, उद्यान विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, बाल एवं पुष्टाहार विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा लगाई गई प्रदशर््ानी का अवलोकन किया गया। बाल एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल के अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा हलवा लड्डू को चखा गया और बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को निर्देशित किया कि मिड डे मील में इस तरह के पौष्टिक व्यंजनों को जरूर सम्मिलित किया जाए। स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाए गए स्टॉल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा धूपबत्ती खरीदी गई और समूह की बहनों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की गई और अन्य लोगों को इससे प्रोत्साहित होने एवं आत्मनिर्भर होने के लिए कहा गया। कृषि विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल के निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों व आमजन को विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभान्वित भी किया जाए। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा एवं उसके समृद्ध विरासत से संबंधित प्रदशर््ानी का अवलोकन किया गया। इसके पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी दिवस पर लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा गया और मुख्यमंत्री के उदबोधन को सुना गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, सीआरओ गणेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी वीके यादव, बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल, डीसीएनआरएलएम ओपी यादव जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



