नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। नगर के आजमगढ़ रोड स्थित एक होटल में चिंताहरण शर्मा के नगर मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि पार्टी काम के बदले सम्मान करना सिखाती है। जिसके लिए आज पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रु प में सामने है। उन्होंने कहा कि चिंता हरण की पार्टी के प्रति लगाव, मेहनत का आज उन्हें मंडल अध्यक्ष के रूप में पुरस्कार मिला है। नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए सभी दायित्वों का शत प्रतिशत पालन करने का प्रयास करूंगा। नगर मंडल के पदाधिकारियों के साथ उनके सहयोग से टीम को मजबूत किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी तन्मयता के साथ काम किया जाएगा। कार्यक्रम को अजित प्रजापति, प्रदीप जायसवाल, निवर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि आदि ने भी संबोधित किया। संचालन राम जी यादव ने किया। पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल, रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, सुनील अग्रहरि, महेन्द्र वर्मा एडवोकेट, ज़फ़र अब्बास, देवेश जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, अमित त्रिपाठी, मनोज पांडेय, बाबा समद, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, वेद प्रकाश जायसवाल, प्रमोद चैहान, धर्मेन्द्र सिंह, धीरज पाटिल, ओम चौरसिया, मुस्तकीम अहमद, भुवने·ार मोदनवाल, महेश लालवानी, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|