BREAKING

जौनपुर: गणतंत्र दिवस के पूर्व नगर में निकाली गयी तिरंगा यात्रा | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: गणतंत्र दिवस के पूर्व नगर में निकाली गयी तिरंगा यात्रा  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नगर पालिका में लाभार्थियों को दिए गए प्रशस्ति पत्र

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के पूर्व मोहल्ला नईबाजार से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, ईओ अखिलेश तिवारी, अवधी लोक कलाकार अनुराग पंडित मुख्य रूप से शामिल रहे। तिरंगा यात्रा नईबाजार से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर के मुख्य तिराहे पर आकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में डीजे के साथ नगर के उत्साही युवकों द्वारा 76 फिट लम्बा तिरंगा हाथों में देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ प्रतिभाग किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे पर देशभक्ति के गीत बजाये जा रहे थे। तिरंगा यात्रा मुख्य तिराहे पर पहॅुचकर सभा के रूप मंे परिवर्तित हो गई, जिसे सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि ने कहा कि आज कि यह तिरंगा यात्रा हमें स्वतंन्त्रता आन्दोलन में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश के प्रति उनके बलिदान पर कृतज्ञता अर्पित करने का है। आज उनके त्याग और बलिदान के कारण ही हम सबको यह सुअवसर प्राप्त हुआ है। तिरंगा यात्रा समापन के पश्चात नगर पालिका परिषद प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया साथ ही एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर संतोष मिश्रा, भोलानाथ मिश्रा, अर्चना शुक्ला, रवि  दुबे, अमित शुक्ला, शास्वत मिश्रा, कुलदीप गुप्ता, रितेश सिंह, शिद्धांत दूबे, शिवांक विक्रम सिंह राजीव केशरी, नीलम गुप्ता,सभासदगण, शिवानन्द वास्को, रामानुज शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से गणतंत्र दिवस  की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


*गहना कोठी परिवार की तरफ से जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हादिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें