जौनपुर: सामूहिक विवाह आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ऊमर वैश्य समाज द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
सिकरारा जौनपुर। बुधवार को मछलीशहर के एक होटल में ऊमर वैश्य समाज द्वारा सामूहिक विवाह आमंत्रण पत्रिका, का विमोचन ऊमर वैश्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। पत्रिका का विमोचन अखिल भारतीय ऊमर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन मुंगराबादशाहपुर कपिल मुनि ऊमर वैश्य व संरक्षक जगदीश प्रसाद ऊमर वैश्य (पूर्व जिलाध्यक्ष) जिला महामंत्री एवम पूर्व संयोजक सामूहिक विवाह समिति अशोक ऊमर वैश्य के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस मौके पर ऊमर वैश्य महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं ऊमर वैश्य समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन कपिल मुनि ने कहा कि आगामी 2 मार्च को होने वाले सामूहिक विवाह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाये। इस दौरान जगदीश ऊमर वैश्य (पूर्व जिलाध्यक्ष) प्रदीप ऊमर वैश्य जिला अध्यक्ष, अशोक ऊमर वैश्य (महामंत्री जिला समिति) राजीव कुमार (राजू) वि·ाामित्र ऊमर वैश्य, राजकुमार राजू, व राजकुमार नेता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर संगमलाल प्रधान, घनश्याम बर्जी, सोनू , राजेश , सुभाष, विकासराय, संतोष उर्फ डब्बल, डॉ. राजेश , संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज, अनिल, तीर्थ राज, राजेश मुन्ना, प्रणव कुमार (सूरज), श्याम उर्फ मुन्ना, अनिल उर्फ काका, राजेश, विजय, रवि, शंकरलाल, पवन, आदि स्वजातिय बन्धु शामिल रहे। संचालन राष्ट्रीय मंत्री व जिला उपाध्यक्ष राकेश ऊमर वैश्य ने किया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


