BREAKING

जौनपुर: स्वस्थ शरीर के लिए सही जांच की जरूरत:अनुज झा | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: स्वस्थ शरीर के लिए सही जांच की जरूरत:अनुज झा  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

डीएम ने मेदांता लैब्स का किया उद्घाटन

जौनपुर। नगर के नईगंज तिराहा स्थित मेदांता लैब का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में स्वस्थ शरीर के लिए सही और सटीक जांच की जरूरत है। बतौर विशिष्ठ अतिथि सीएमओ डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि मेदांता लैब्स खुलने से जनपदवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर अरु ण कुमार मिश्रा व वरिष्ठ सर्जन  डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने लैब्स के संचालक रवींद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम को शुभकामनाएं दी। लैब्स के डायरेक्टर सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि इस लैब में महानगरों जैसी सुविधाएं लोगों को मिलेगी अब लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आगंतुको का आभार रविंद्र प्रताप सिंह ने जताया। इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, रत्नाकर सिंह, प्रदीप सिंह सफायर,डॉ.सिद्धार्थ सिंह, डॉ.रवि शंकर सिंह, डॉ.विनय तिवारी,आशुतोष श्रीवास्तव,अजीत सिंह,शशि मोहन सिंह क्षेम,राम दयाल द्विवेदी,डॉ.प्रमोद कुमार,बबलू श्रीवास्तव,अरविंद सिंह,राजकुमार सिंह,निर्मल श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह, आमिर खान व अंकित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हादिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से गणतंत्र दिवस  की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


*गहना कोठी परिवार की तरफ से जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हादिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें