जौनपुर: अध्यक्ष व महामंत्री को लेकर छिड़ी चुनावी जंग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
तहसील बार एसोसिएशन का होना है चुनाव
केराकत जौनपुर। तहसील बार एसोसिएशन केराकत के अध्यक्ष व महामंत्री पद को लेकर आगामी 6 जनवरी को होने वाले मतदान को लेकर सभी उम्मीदवारों में चुनावी जंग का महासंग्राम छिड़ा हुआ है। देखा जाय तो अध्यक्ष पद को लेकर दो उम्मीदवार सुबाष चन्द्र सिंह एडवोकेट व शिवानंद यादव एडवोकेट के बीच सीधी आमने सामने चुनावी महाभारत छिड़ा हुआ है। वहीं महामंत्री पद को लेकर पांच उम्मीदवारों अवधेश कुमार सिंह एडवोकेट, मुकेश कुमार शुक्ल एडवोकेट, राजवंत एडवोकेट,जयप्रकाश मौर्य एडवोकेट व अशोक कुमार एडवोकेट के बीच चुनावी जंग बहुत दिल चस्प देखी जा रही है। आखिरी समय में ऊंट किस करवट बैठेगा। इसे लेकर लोगों में तरह तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। हां इतना जरूर है कि सभी उम्मदवार मतदाताओं को अपने पाले में करने हेतु एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए देखे जा रहे हैं और चुनाव जीतने के लिए चुनावी हर हथकंडा अपनाने में मशगूल हैं। किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा, यह तो आगामी 6जनवरी को होने वाले मतदान के परिणाम से ही तय होगा।
![]() |
Advt. |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Ad |