जौनपुर: फांसी के फंदे से लटकती मिली नव विवाहिता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेहौड़ा गांव की दलित बस्ती में गुरुवार को नवविवाहिता ने फांसी लगा कर अपनी इहलिला समाप्त कर ली। अपने गोदी में तीन माह की बच्ची की भी परवाह नहीं किया। मेहौड़ा गांव निवासी राजेश की पत्नी संगीता 24 वर्ष साड़ी के सहारे पंखे से लटक कर अपनी जीवन समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही राजेश कुमार की शादी मेहनाजपुर के तियरा गांव में हुई थी और मृतका के पास तीन माह की बच्ची भी थी। मृतका के पिता राजेंद्र कुमार बुधवार की शाम मृतका से मिलने आए थे पिता की आव भगत भी की मृतका के पिता सुबह 11 बजे घर चले गये घर पहुंचे नहीं थे तभी उनको सूचना मिली कि आप की बेटी ने फांसी लगा लिया है फांसी क्यो लगाई कारण नहीं पता चल सका। पति राजेश कुमार रोजी रोटी के सिलसिले में परदेस रहता है। देवर परीक्षा देने आजमगढ़ गया हुआ था सास खेत में काम करने चली गई थी। घटना के वक्त मृतका घर में अकेले थी। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया की शव का पंचनामा कर मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। समाचार लिखे जाने तक मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
![]() |
Advt. |
![]() |
विज्ञापन |