जौनपुर: सफाईकर्मी न होने से गांव में लग रहा गंदगी का अंबार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
विद्यालय प्रांगण में भी दो माह से नहीं हो रही साफ सफाई
जौनपुर। बख्शा विकास खंड के कर्तिहा गांव में पिछले दो माह से सफाई कर्मी की तैनाती न होने के चलते गांव में गंदगी का अंबार लग रहा है। इतना ही नहीं गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पिछले दो माह से साफ सफाई नहीं हो पा रही है। ग्राम प्रधान द्वारा इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को पत्र भी दिया गया लेकिन अभी तक किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। बतातें चलें कि पिछले कुछ माह पूर्व गांव में दो सफाई कर्मी तैनात थे। एक का स्थानांतरण होने के बाद विगत दो माह पहले दूसरे सफाईकर्मी को भी बगल के उत्तरपट्टी गांव में सहयोगी के रूप में अस्थाई तौर पर तैनाती दे दी गई। जबकि वहां पहले से ही एक सफाईकर्मी मौजूद था। इधर कर्तिहां गांव में अब एक भी सफाईकर्मी न होने से गांव में जगह जगह गंदगी का अंबार साफ दिखाई पड़ रहा है तो वहीं प्राथमिक विद्यालय में भी साफ सफाई करने वाला कोई नहीं है। हलांकि वक्ती तौर पर ग्राम प्रधान कासिद अली द्वारा समय समय पर निजी मजदूरों से विद्यालय की सफाई तो करवाई जा रही है लेकिन रोज सफाई न होने से विद्यालय प्रांगण में निरंतर गंदगी बनी रहती है। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


