BREAKING

जौनपुर: शेखाहीं गोलीकांड:सात वांछित तमंचा संग गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: शेखाहीं गोलीकांड:सात वांछित तमंचा संग गिरफ्तार  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखाहीं गांव में सोमवार की सुबह हुई घटना में वांछित अभियुक्तों को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। गौरतलब है कि घटना के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ हीं आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गये। थाना प्रभारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह व मो.अतीक तथा हेडकांस्टेबल रामसागर यादव,गणेश यादव एवं कांस्टेबल हरिशचन्द्र,रोहित साहू,अरुण मौर्या एवं विजय सिंह की टीम द्वारा बुधवार को छीतमपट्टी नहर की पुलिया के पास से मामले में वांछित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के रूधौली गांव निवासी सत्यम यादव पुत्र अशोक यादव,अजय यादव पुत्र अशोक यादव,सन्तोष यादव पुत्र राजनाथ यादव,शक्ति बिन्द पुत्र मन्तराम बिन्द,राजेन्द्र बिन्द पुत्र मन्तराम बिन्द तथा छीतमपट्टी निवासी बिजेन्द्र गौतम पुत्र बाबूराम एवं अरसिया निवासी कैफ पुत्र मो. हसन शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सत्यम यादव के विरुद्ध तीन एवं अजय यादव के विरु द्ध दो तथा शक्ति बिन्द एवं कैफ के विरु द्ध एक मारपीट सहित अन्य मामलों में पहले से अभियोग पंजीकृत है। मामले में गिरफ्तार आरोपित सत्यम के विरु द्ध पुलिस ने 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री के प्रो. अनुज विक्रम सिंह (मो. 9670770770) की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें