BREAKING

जौनपुर: मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी प्रक्रिया: उदयभान | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी प्रक्रिया: उदयभान  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बीआरसी पर बीईओ ने दिलाई मतदाता शपथ

जौनपुर। खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुश्वाहा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान प्रक्रिया जरूरी है। जनता द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग खुलकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग हमेशा निडर और निष्पक्ष होकर करना चाहिए। वे बुधवार को बीआरसी प्रांगण में शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिला रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतांत्रिक देश है यहां विभिन्न संस्कृतियों और सभ्याताओं के लोग निवास करते हैं। देश के कानून ने 18 वर्ष के ऊपर की आयु वर्ग को मतदान का अधिकार प्रदान किया है ऐसे में प्रत्येक मतदाता को चुनाव के समय निष्पक्ष रूप से बिना किसी भेदभाव अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोक तंत्र को मजबूती प्रदान करनी चाहिए। इस मौके पर एआरपी राजेश प्रजापति, प्रवीण सिंह, फरहान अली, जंग बहादुर यादव समेत कई दर्जन शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। 

*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*ग्राम पंचायत अधिकारी कुमार नरेन्द्र की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें