जौनपुर: अंबेडकरवादी नेता पारसनाथ मौर्य का निधन, पंचतत्व में विलीन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हज़ारों लोगों ने घर पहुंचकर किये अंतिम दर्शन
बेटियों संग घर की महिलाओं ने दिया कंधा
आवास पर गार्ड आफ़ ऑनर के साथ दिया गया सम्मान
जौनपुर। प्रख्यात अंबेडकरवादी नेता पारसनाथ मौर्य गुरुवार को निधन के बाद उनक ा पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। जिले के रामघाट पर बौद्ध धर्म के रीति रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के पूर्व अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे। भंते चंदिमा के निर्देशन में त्रिशरण, पंचशील एवं बुद्ध वंदना के साथ उनके पुत्र डॉ राजीव रत्न समेत समाज के वरिष्ठ लोगों ने उनके शव को मुखाग्नि दी। बेटियों संग घर की महिलाओं ने शव को कंधा दिया। जिला प्रशासन की तरफ से पैतृक आवास पर पूर्व मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बौद्ध धर्म आंदोलन के प्रणेता प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और लोकतंत्र रक्षक सेनानी रहे पारसनाथ मौर्य का बुधवार की रात निधन हो गया। 83 वर्ष की उम्र में लखनऊ के सिविल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरु वार की सुबह उनके पैतृक आवास शीतला चौकिया लाया गया । जहां हजारों लोगों ने पहुंच कर उनके अंतिम दशर््ान किए। प्रशासन की तरफ से उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। बाद में फूल मालाओं से लदे वाहन पर उनकी शव यात्रा निकाली गई। जो शीतला चौकिया, विशे·ारपुर चौराहा, पचहटिया होते हुए रामघाट पहुंचा। इस मौके पर मौजूद अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के पूर्व अध्यक्ष भंते चंद्रमा के निर्देशन में त्रिशरण, पंचशील एवं बुद्ध वंदना के साथ उनके पुत्र डॉ राजीव रतन मौर्य समेत उपस्थित जनों ने शव को मुखाग्नि दी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, विधायक जगदीश नारायण राय, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश राव, सपा नेता दीपचंद राम, राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्य,एसडीम शाहगंज अंकित कुमार, शिक्षक नेता सुल्तानपुर हरिश्याम मौर्य,डॉ चंद्रजीत मौर्य, पत्रकार इन्द्रजीत सिंह मौर्य,सभासद देवानंद मौर्य, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश मौर्य,सम्राट अशोक क्लब के प्रवक्ता संजय मौर्य, संतोष मौर्य मुन्ना, भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री सुभाष कुशवाहा, प्रियदशर््ाी अशोक मिशन के राष्ट्रीय संरक्षक शत्रुघ्न मौर्य, विक्रमजीत, डीसी दादा, संतोष मौर्य सभासद, संतोष मौर्य ग्राम प्रधान केशवपुर समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Ad |