जौनपुर: उपेक्षित पड़ी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति की हुई मरम्मत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के ख्वाजादोस्त रासमंडल में युग पुरूष स्वामी विवेकानंद की एकमात्र मूर्ति व पार्क हैं जो काफी दिनों से उपेक्षित पड़ी थी मूर्ति मरम्मत व पार्क साफ सफाई नहीं होने से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा व संगत पंगत संगठन ने स्थानीय सभासद नंदलाल मौर्य व नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य को अवगत कराया तो उन्होंने ने नगर पालिका के अधिकारियों को तुरंत आदेश दिया कि मूर्ति रंगाई मरम्मत व स्वामी विवेकानंद पार्क रासमंडल का कार्य 24 घण्टे में कराया जाए और कहा कि भाजपा सरकार महापुरु षों के पार्क मूर्ति के सौंदर्यकरण के लिए दृढ़ संकल्प हैं। नगर पालिका परिषद किसी प्रकार की कमी नहीं रखेगी। स्वामी विवेकानंद ने तो पूरे वि·ा में भारत का नाम रोशन किया था। नगर पालिका अध्यक्ष के आदेश पर गुरूवार को पार्क में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति की मरम्मत रंगाई पुताई व सफाई अभियान शुरु कर दिया है। कायस्थ महासभा 2150 व संगत पंगत संगठन स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी पर उस पार्क में शाम साढ़े तीन बजे एक कार्यक्रम आयोजित करेगा। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव कार्यक्रम संयोजक गिरिजेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम सहसंयोजक संदीप श्रीवास्तव ने आभार प्रकट किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
विज्ञापन |