जौनपुर: प्रभु श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा वाराणसी जनपद की सीमा पड़सौरी से पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के नेतृत्व में मोढ़ेला,चंदवक, खुज्झी होते हुए आगे बढ़ी। शोभायात्रा में श्रद्धालु जय श्रीराम का जयघोष करते हुए चल रहे थे।जिस भी तरफ से शोभायात्रा गुजरी लोगों ने जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा में पूर्व प्रमुख के डी सिंह,पूर्व प्रमुख विनय कुमार सिंह,पूर्व जिलापंचायत सदस्य ध्ुव सिंह,पिंटू सिंह, ब्राम्हदेव सिंह, चिराग पांडेय,सुरेंद्र सोनकर,अरविंद सेठ,चंद्रिका यादव,राजू सिंह,गोलू मिश्रा,दिन्नु पांडेय सहित अन्य लोग सम्मिलित थे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent